देहरादून के पेटेल नगर थाना अंतर्गत कारगी ग्रांट मे गौकसी करने वाले व्यक्ति को पुलिस और हिन्दू संगठन का डर दिखाकर ढाई लाख रुपये मे मामला शांत करने के मामले मे पुलिस ने अपराध मे सामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियो मे एक पत्रकार जबकि दूसरा पुलिस कर्मी बनकर आया था , साथ ही दो अन्य लोग भी मामले को रफा दफा करने के लिए इसमे सामिल हुए । इन लोगो ने पहले से योजना बनाकर गौकसी की घटना के सबूत एकत्र किए और फिर ब्लैक मेलिंग की योजना पर काम किया । मौके पर पुलिस और हिन्दू संगठन की कार्यवाही से डरकर सलीम ने 90 हजार रुपये तत्काल दे दिये जबकि एक लाख साथ हजार रुपए बाद मे देना तय किया गया । इस बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस के पास आ पहुचा
सोमवार को सलीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रान्ट कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रान्ट का रहने वाला हूँ और पूर्व मे पशु क्रूरता मे जेल जा चुका हूँ 19 मार्च की सुबह लगभग 04 बजे मै अपने घर के बाहर मुस्लिम बस्ती मे खडा था तभी दो लोग आये जिसमे से एक ने अपना नाम शुभम तथा दूसरे ने अपना नाम जाबेद बताया शुभम ने अपने आपको पत्रकार और जाबेद ने खुद को पुलिस वाला बताया तथा दोनो कहने लगे कि आपने अबैध रुप से गौशाला मे गाय काट रखी है तुम जेल चले जाओगे, हम हिन्दू संगठन वालो को बता देंगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, इस बीच साजिद पुत्र नजीर निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रान्ट व इस्लाम पुत्र मंजूर हसन वहाँ आ गये, जिन्होने शुभम व जाबेद से बातचीत की और कहा कि ये दोनो 250000/- रु0 मे मान गये है तुम्हारे पास जितने रुपये है दे दो बाकि के मै इनको दे दूँगा तुम मुझे कल दिन तक वापस कर देना । मैने जेल जाने के डर से आस-पडोस से 90000/- रु0 इकट्ठे करके शुभम व जाबेद को दे दिये, जिसके बाद साजिद ने कहा कि बाकि के 160000/- रु0 देने के लिए मै मण्डी जा रहा हूँ जहाँ मै इनको रुपये दे दूँगा । और साजिद इनमे से जाबेद को अपनी गाडी मे बैठकर ले गया । कुछ देर बाद दोनो वापस आये और शुभम को भी साथ लेकर चले गये और मुझे डरा धमकाकर ब्लैकमेल करके 90000/- रु0 ले गये । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर मे उक्त व्यक्तियों के विरुद्व मु0अ0सं0-195/2022 धारा 386/504/506/120-B भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना उ0नि0 श्री किशन देवरानी के सुपुर्द की गई ।
पकड़े गए आरोपियों का बयान
मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रान्ट मे रहने वाला सलीम पुत्र अब्दुल वहीद पहले पशु क्रुरता मे जेल जा चुका है इसके बावजूद भी हमे सूचना मिली कि वह दिनांक 18-19/03/2022 को गौकशी करने वाला है जिस पर हम चारो ने मिलकर उसे ब्लेकमेल कर पैसे एठने की योजना बनायी जिसके लिए हम चारो मे यह तय हुआ कि 18-19/03/2022 की रात को इस्लाम पुरी रात सलीम की हरकतो पर नजर रखेगा तथा जैसे ही गौकशी की हरकत दिखाई देती है तो इस्लाम साजिद को फोन करेगा और साजिद दो अन्य साथियो शुभम तथा जावेद को फोन कर मौके पर बुलायेगा और मौके पर साजिद व इस्लाम दोनो अन्य साथियो के आने पर आ जायेगे और डरा धमकाकर लेन देन की बाते कर मध्यस्ता करेगे शुभम पत्रकार बनकर तथा जावेद पुलिस वाला बनकर आयेगे और सलीम को जेल भेजने की धमकी देकर डरायेगा धमकायेगा । योजना के तहत दिनांक 18-19/03/2022 को इस्लाम सारी रात जागकर सलीम के घर के आस पास नजर रखने लगा इस्लाम ने फोन कर साजिद को बताया कि सलीम ने अपने घर के पास एक गौशाला मे एक गाय को काट दिया है जल्दी आ जा जिस पर साजिद अपने घर से निकल कर सलीम के घर से कुछ दूरी पर इस्लाम से मिला तथा साजिद ने शुभम को फोन कर दोनो को मौके पर आने को कहा जिसके कुछ देर बाद शुभम व जावेद अपनी एक्टिवा न0 न0 UP11CA-8620 से मुस्लिम बस्ती पहुँचे जिन्हे दूर से साजिद व इस्लाम ने गौशाला को दिखाया जहाँ सलीम ने गाय काट रखी थी इसके बाद शुभम व जावेद गौशाला मे गये जहाँ सलीम मौजूद था गौशाला मे एक गाय सफेद व काले रंग की कटी हुयी थी जिस पर शुभम ने अपने मोबाईल से विडियो बनायी तथा सलीम को शुमम ने अपने आप को पत्रकार बताया व पत्रकार का एक कार्ड दिखाया तथा जावेद ने अपने आप को पुलिस वाला बताया । जिसके कुछ देर बाद इस्लाम व साजिद दोनो मौके पर पहुँचे योजना के तहत इस्लाम व साजिद ने बात को रफा दफा करने के लिए सलीम से पाँच लाख रुपये की मांग की जिस पर सलीम ने कहा कि उसके पास मात्र 90 हजार रुपये है इसके बाद इस्लाम व साजिद ने दोनो शुभम व जावेद से मानमनोवत करते हुये 2.5 लाख रुपये मे मामले को रफा दफा करने के लिए रकम तय की 90 हजार रुपये सलीम ने शुभम व जावेद को मौके पर दिये तथा एक लाख साठ हजार रुपये सलीम के कहने पर साजिद ने मण्डी से दोनो को दिलवाने की बात कही इस पर रजा मन्दी होने पर साजिद जावेद को अपनी कार मे लेकर दिखावे के लिये आईएसबीटी तक गया और 20 मिनट बाद वापस आ गया तथा वापस आने पर साजिद ने कहा कि उसने जावेद को एक लाख साठ हजार रुपये दे दिये है । और सलीम से कहा कि कल दिन मे मामले को निपटाने के लिए जो रुपये उसने जावेद को दिये है वो उसे वापस कर देना इसके बाद शुभम व जावेद अपनी स्कूटी न0 UP11CA-8620 से वापस चले गये थे । दिनांक 19/03/2022 को साजिद ने सलीम द्वारा एक लाख साठ हजार रुपये वापस देने से मना करने पर गाँव मे कुछ लोगो को बुलाकर मिटिंग की थी जिसमे सलीम भी मौजूद था जिसमे साजिद ने सलीम से रुपये वापस लेने के लिये गाली गलोच , जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन सलीम पैसे देने को तैयार नही हुआ मामले मे आये 90 हजार मे से 30 हजार रुपये पहले ही इस्लाम को इसके द्वारा सूचना देने पर उसके हिस्से के दे दिये थे, शेष 60 हजार को बराबर बाटने के लिए आज हम तीनो इक्कठा हुये थे आप लोगो ने हमे पकड लिया , हम तीनो के पास अपने हिस्से के 20-20 हजार रुपये है
