पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानस में शुक्रवार देर रात को किशोरी को हमले में घायल करने वाला वाले गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं वन रेंजर राखी जुयाल ने बताया कि गांव में कैमरों के साथ पिंजरा लगा दिया गया है ताकि किसी वजह से गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो सका तो उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। बताते चलें कि पिछले शुक्रवार आंगन में बने चूल्हे पर परिवार संग रोटी बना रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था।परिजनों के हल्ला मचाने पर गुलदार घायल किशोरी को छोड़कर भाग गया था
शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे घण्डीयालधार पोखड़ा गाँव की 15 वर्षीय अपने घर के आंगन में बने चूल्हे पर रोटी बना रही थी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया चिल्लाने पर परिजनों ने हल्ला मचाकर किशोरी को गुलदार के चंगुल से बचाया।घायल अनामिका को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया है।गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।
विकास पांथरी स्थानीय निवासी
राखी जुयाल फारेस्ट रेंजर
