पौड़ी : गहड़ खिर्सू मैं आयोजित वार्षिकोत्सव मे बोली भवानी गायत्री बलौक प्रमुख

Share Now

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ खिर्सू मैं आयोजित वार्षिकोत्सव मे स्कूल के छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया। साथ ही साथ उनके माता पिता तथा गांव के लोगो ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भवानी गायत्री, कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी आनन्द भारद्वाज,अति विशिष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी पी०एल०भारती,अति विशिष्ट जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती भण्डारी, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रुकमणी देवी,विशिष्ट अतिथि अजीज प्रेमजी फॉउन्डेशन के गढ़वाल मण्डल प्रभारी जगमोहन कठैत, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रेखा नेगी, विशिष्ट अतिथि बी०आर०सी० मुकेश काला जी,अतिथि भूतपूर्व ग्राम प्रधान माँ राजराजेश्वरी के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल जी , अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी काला जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंचसचालन की भूमिका बी में श्री रविन्द्र सिंह रावत जी, एवम श्री मदन गायत्री जी रहे। प्रधानाचार्य पूनम काला जी, सहायक शिक्षिका संगीता फरासी जी के साथ ग्राम वासियों का आतुलिनिया सहयोग रहा ।


कार्यक्रम मै बच्चो ने बड़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। स्कूल के बच्चो ने शानदार रंगगरंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ का नाटक बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम ने बहुत वाही वाही लूटी।
कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री आनद भारद्वाज ने विद्यालय की सिक्षिकाओं श्रीमती पूनम काला एवम श्रीमती संगीता फरासी की इस शानदार और शिक्षाप्रद कार्यक्रम के लिए बहुत तारीफ की एवम साधु वाद प्रेषित किया। वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती भवानी गायत्री जी ने श्रीमती पूनम काला एवम श्रीमति संगीता फारसी को बहुत शुभकामनाए प्रेषित की एवम ग्रामीणों के साथ बेहतरीन ताल मेल के लिए प्रशंसा की मुख्य अतिथि श्रीमती भवानी गायत्री ने 50000 (पचास हजार)रुपए फर्नीचर के लिए एवम 200000/(दो लाख) भवन निर्माण के लिए विध्यालय को देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!