द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने जरूरतमंद छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण
रिपोर्ट भगवान सिंह यमकेश्वर
जनपद पौड़ी के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा निर्धन एवं मेधावी छा़त्रों को अध्ययन सामग्री वितरण करने की मुहिम चलाई जा रही है जिसमें अभी तक लगभग 350 छात्रों को अध्ययन सामाग्री वितरित की गईहै।

जिसके चलते मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कीर्तिखाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांशी, कुल्हाड, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सतपुली एवं राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की गई। विकासखण्ड के अन्तर्गत शेष विद्यालयों में निर्धन मेधावी छात्रो को अध्ययन सामाग्री वितरित की जायेगी इन मेधवी एवं निर्धन छात्र छात्राओं को पूरे साल की फीस भी ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा द्वारा वहन की जाएगी ।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मेरे विकासखण्ड के अन्तर्गत कोई भी निर्धन छात्र शिक्षा से वंचित न रहे क्योकि शिक्षा सभी का अधिकार है। इसलिए सभी निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की जा रही है जिससे कि उनकी शिक्षा अनवरत रूप से चलती रहे ।

