जिलामुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस ने दहन किया प्रदेश सरकार का पुतला,दर्जनों की संख्या में मोजूत रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी की ओर से प्रदेश सरकार की जन विरोधीनीतियों के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कमेटी पौड़ी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आव्हान पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे देश व प्रदेश में बेरोजगारी व महँगाई चरम सीमा पर है।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के जो बाद कही गई थी वह मात्र जुमला ही साबित हो रही है जिससे प्रदेश की जनता काफी परेशान है वही ज़िला कांग्रेस कमेटी पौड़ी की ओर से इन सभी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। पुतला दहन करने वालो में नीलम रावत जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, राहत हुसैन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आशीष नेगी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव,मोहित सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई,नवल किशोर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पौड़ी कांग्रेस,गोपाल नेगी सचिव छात्र संघ बीजीआर परिसर पौड़ी, युद्धवीर सिंह रावत नगर अध्यक्ष सेवादल आदि द्बारा भाग लिया गया।
