घँगली सन्दना मोटर मार्ग के पक्कीकरण के लिए किया धरना प्रदर्शन ,
लैंसडाउन विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे
भगवान सिंह लैंसडाउन विधानसभा|
लैंसडाउन विधानसभा के विधायक भले ही 200करोड़ की सड़के बनाने का दावा कर रहे हो पर यहा तो 10 गावों के ग्रामीण विगत 10 वर्षो से काटी हुई एक सड़क के लिए डामरीकारण की मांग कर रहे है | ग्रामीणो ने काँग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला के नेतृत्व मे 4 किमी तक धारणा प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की
लैंसडाउन विधानसभा बात पहाड़ो की है लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है लेकिन पहले की कटी सड़को की सुध नही ले रहे जनप्रतिनिधि व विभाग
बात लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के घँगली सन्दना मोटर मार्ग की है जहाँ पर 2002 में सड़क निर्माण किया गया था लेकिन आज तक भी इस मार्ग का डामरीकरण नही किया गया जिससे स्थानीय जनता गुस्से में है आज करीब 10 गावों से लोगो ने कोंग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला के निर्देशन में 4 किलोमीटर तक प्रदर्शन किया व विधायक सभी के मुर्दाबाद के नारे लगाए
स्थानीय विधायक दिलीप सिंह रावत 200 करोड़ की सड़कें बनाने का दावा करते हैं लेकिन साहब को कौन बोले कि सड़क तो आप खोद दे रहे हैं लेकिन उनका डामरीकरण कौन करेगा
ज्योति रौतेला ने कहा कि यदि 1 माह में सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू नही हुआ तो सभी ग्रामीणों के साथ वो लैंसडाउन तहसील में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी
