जनपद पौड़ी चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील अंतर्गत राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली मे बिजली का बिल जमा न करने पर विधुत विभाग सतपुली ने पावर कनेक्शन काट दिया । अस्पताल में बिजली न होने के से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी है । आलम ये है कि न तो पैथोलॉजी लैब काम कर रही है और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन । मरीजों को बिना जांच के ही बैरंग ही अपने घर वापस लौटा पड़ रहा है। अस्पताल में बिजली गुल होने से महिलाओ को प्रसव सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है ।
संयुक्त अस्पताल सतपुली के चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि लाइट न होने से पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड नही हो पा रहे है, वही डिलीवरी के केस भी रेफर करने कि मजबूरी हो गई है । आपातकालीन स्थिति को देखते हुए कोविड वैक्सीन को अन्यत्र रखवाकर किसी तरह वैक्सिनेशन का कार्य जारी रखा गया है ।
विधुत विभाग सतपुली के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि संयुक्त अस्पताल सतपुली द्वारा विगत 8 माह से अपना बिल जमा नहीं किया गया है । अस्पताल पर एक लाख उन्नीस हजार रुपये बकाया है जो अभी तक जमा नहीं किया है, जिसके चलते अस्पताल का बिद्धुत कनेक्शन काटा गया है। बिल जमा होने पर अस्पताल का कनेक्शन दोबारा से जोड़ दिया जायेगा ।
एसीएमओ पौड़ी डॉ कमलेश भारती ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है । जल्द ही विद्युत विभाग से बात कर अस्पताल में फिर से विद्युत व्यवस्था को बहाल कर दिया जायेगा । वहीं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में बिजली को बहाल किया जाए ताकि मरीजों को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके ।
