पौड़ी : चमोली बार्डर के पास सड़क हादसा चार की मौत – तीन गंभीर

Share Now

पौड़ी और चमोली के बार्डर के पास पैठाणी से 200 मीटर आगे मैक्स हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 घायल

पौड़ी जनपद के पैठाणी से 200 मीटर आगे एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में सवार 14 लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोगों को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां 3 लोगों की और मौत हो गई। दो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई , बाकी आठ लोगों को रेफर कर जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा और जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में लाए गए 8 घायलों में से तीन घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!