पौड़ी गढ़वाल : बंदी के दौरान पिछले दरवाजे से ओवर रेट में धड़ल्ले से बिक रही शराब

Share Now

पौड़ी गढ़वाल

सहप्ताहिक कर्फ्यू  के दौरान भी खुलेआम  बेची जा रही शराब |

कोरोना संक्रमण के दौरान बचाव के लिहाज से सप्ताह बंदी के दिन शराब की दुकानों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए थे पर धरातल पर इसका कैसे पालन हो रहा है पौड़ी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो बता रहे है कि न सिर्फ बंद शटर के बाद भी पिछले दरवाजे से शराब बिक रही है बल्कि ओवर रेट में भी बिक रही हैं |

 सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रविवार को सभी दुकानें बंद करने का आदेश था बाबजूद इसके पौड़ी के अगरोड़ा में शराब की दुकान खुली होने का वीडियो सामने आया है, इतना ही नही शराब ओवर रेट पर भी बेची जा जहाँ वियर का प्रिंट रेट एक सौ चालीस रुपये है और उसको दो सौ में बेचा जा रहा है,साथ ही मैक डोवल  जिसका प्रिंट रेट छः सौ है उसको छः सौ चालीस तक बेचा जा रहा है, लोगों ने पौड़ी जिलाधिकारी से अपील की है कि इस तरह से नियमों के उल्लंघन के कारण संबंधित दुकान अनुज्ञापी पर नियमों के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाय।

दरअसल covid संक्रमण से बचाव के लिए बाजार बंदी के समय पूर्व में शराब कि दुकानों को आवश्यक वस्तुओ में सामिल कर खुले रहने की छुट मिली हुई थी | तर्क ये दिया जा रहा था कि इससे प्रदेश को राजस्व मिलता है | इस तर्क पर व्यापार  संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए सरकार से प्रश्न किया कि  कोरोना पर जीत हो अथवा नहीं सभी कोरोना वारियर्स को समय पर वेतन मिलना तय है पर व्यापारी को हर हाल में हर दिन कुंवा खोदकर ही अपने लिए पानी निकालना होता है ऐसे में पहले से ही मंदी की मार झेल रहे व्यापारी की उपेक्षi कर शराब की दुकान को प्राथमिकता देना न्यायसंगत नहीं है | इस दलील के बाद ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने शराब की दुकानों को भी बंदी में सामिल करने के निर्देश जारी किये थे पर इसका अनुपालन कैसे हो रहा है ? अगर कोई व्यापारी ऐसे पकड़ा जाय तो उस पर की गयी कार्यवाही की तुलना में शराब की दुकान पर मेहरबानी क्यों ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!