पौडी – गाँव के चूल्हे पर परिवार संग रोटी बना रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने किया हमला ।

Share Now

पलायन की मार से खाली हुए उत्तराखंड के पहाड़ी गांव में जंगली हिंसक जानवरों से इंसानों की मुठभेड़ के खबरें अक्सर सुनाई देती रहती हैं किंतु कोरोना महामारी के दौर में जब प्रवासी उत्तराखंडी अपने मूल गांव आ गए हैं और गांव में रौनक लौट आई है ऐसे में भी घर के अंदर से गुलदार हमला कर रहे हैं ,पौड़ी में हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है

जनपद पौड़ी गढ़वाल चौबट्टाखाल विधानसभा में शुक्रवार देर रात को आंगन में बने चूल्हे पर परिवार संग रोटी बना रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।परिजनों के हल्ला मचाने पर गुलदार घायल किशोरी को छोड़कर भाग गया।


राजस्व उप निरीक्षक पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल कांता प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे के करीब कुमारी अनामिका(15)पुत्री जीतसिंह निवासी घण्डीयालधार पोखड़ा अपने घर के आंगन में बने चूल्हे पर रोटी बना रही थी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया चिल्लाने पर परिजनों ने हल्ला मचाकर किशोरी को गुलदार के चंगुल से बचाया।घायल अनामिका को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया है।गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!