पौड़ी – गुलदार का स्कूटी सवार पर हमला

Share Now

श्रीनगर पौड़ी मोटर मार्ग पर प्रेम नगर के पास गडोली में शनिवार 9 बजें देर रात को गुलदार ने स्कूटी सवार व्यक्ति पर हमला कर दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया है. जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया.
जानकारी के मुताबिक राई गांव निवासी जसपाल सिंह (40) स्कूटी से अपने घर जा रहे थे. तभी प्रेम नगर के पास उन पर गुलदार ने हमला कर दिया है, जिसके वे गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौक पर पहुंची.थी जब इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इधर हमारे क्षेत्र में डर का माहौल बना है और हम यही चाहते van विभाग जल्द से जल्द यहाँ पिंजरा जल्द पिंजरा लगाए और गुलदार को पकड़ा जाए
रेंजर पौड़ी अनिल कुमार के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को पौड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जसपाल सिंह के पैरों में चोट आई है. इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. यदि गुलदार की गतिविधि या उसकी सक्रियता अधिक पाई जाती है तो उसे पकड़ने के लिए या फिर उस क्षेत्र से भगाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!