रात के अँधेरे में तोड़ डाली दुकान – पौडी में नए बस अड्डे के समीप एस एस पी आवास और जिलाधिकारी निवास से एक किलोमीटर दूरी पर दिया घटना को अंजाम!
रिपोर्ट: भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल।
पौडी शहर के नए बस अड्डे के समीप देर रात करीब 20 लोगों ने मिलकर जे सी बी मशीन से दुकान को तोड़ डाला जिसके बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है | पीड़ित व्यक्ति जिलाधिकारी आवास में पी आर डी के तहत होमगार्ड की ड्यूटी करता है और उनकी पत्त्नी उपरोक्त दुकान चलाती थी ,परिवार के सदस्यों का आरोप है कि जिन लोगो द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उनके द्वारा पहले भी दुकान खाली करने के लिए धमकाया जा चुका है , आरोपी उसी मौहल्ले का निवासी बताया जा रहा है,पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा अभी तक शिकायत दर्ज नही की गई है,
जिलाधिकारी पौडी ने उक्त घटना का सज्ञान लेते हुए पुलिस को जरुरी जाँच करते हुए मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है साथ ही पुलिस प्रशासन एवं राजस्व पुलिस को रात्रि गस्ती बढ़ाने हेतु निर्देशित करने की बात कही है
