पौड़ी-पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहा 16 वर्षीय दिव्यांग(मानसिक रूप से कमजोर) नाबालिक के साथ गाँव के मुंह बोले ताऊ ने मुंह काला कर दिया | बच्ची जब गर्भवती हो गयी तो अस्पताल मे मामले का खुलासा हुआ | जानकारी मिली कि इस नाबालिक बच्ची का पिछले 7 माह से शोषण किया जा रहा था और आरोपी गांव का ही मुहबोला ताऊ था |
घटना के दिन अचानक नाबालिक के से पेट मे दर्द होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद डाक्टर्स कि टीम ने शर्मनाक घटना का खुलासा किया नाबालिक 7 माह की गर्भवती हो चुकी है| नाबालिक किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पोक्सो एक्ट की धाराओं में ताऊ के खिलाफ राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है | आरोपी ताऊ फरार बताया जा रहा है | नाबालिक ने परिजनों को बताया कि 7 माह पूर्व मवेशी चुगाने जंगल गई थी जहा नाबालिग इस अधेड़ की हवस का शिकार बन गयी | दुष्कर्म के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और लगातार किशोरी का शोषण करता आ रहा था | राजस्व पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज कर लिया है जिसे लेकिन संसाधनों के अभाव में कानूनी रूप से मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया जाएगा |
