पौड़ी : दुकान से सामने खड़ी है बस – कहा से आये ग्राहक देवता ?

Share Now

गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी 

पौड़ीमें में दुकानों के सामने घंटो तक बसों के खड़े रहने से वहा के दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है | दुकानदारो ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका से हजारो रु महीने पर दुकान किराये पर ली है , सुबह से ही दुकान के सामने बसों को खड़ा कर दिया जाता है बसों के हटने के बाद ही उनकी बोनी हो पाती है | जबकि बस यूनियन की माने तो उनके द्वारा covid गाइड लाइन का पालन करते हुए सवारियों को उतारने के बाद नियत पार्किंग में बसों को खड़ा कर दिया जाता है | पुलिस विभाग भी कार्यवाही की बात करता है पर हालात में कोई बदलाव नजर नहीं आता है

भगवान सिंह पौड़ी         

                  पौड़ी बस अड्डे के छोटे व्यापारी कोरोना विस्फोट से मंदी की मार झेल रहा है |  दैनिक मजदूरी करने वाला मजदूर  पौड़ी में बस अड्डे पर उनकी दुकान के आगे लगने वाली गाड़ियों से परेशान है,स्टेशन में छोटे दुकानदार जिन्होंने नगरपालिका से दुकानें किराए पर ले रखी है उनका कहना है कि उनकी दुकान के आगे गाड़ियां खड़ी होने से ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं  आ पाते,  जिससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है| आपको बता दें पौड़ी बस स्टेशन पर फल विक्रेताओ, नाई, मोची आदि की दुकानें हैं, जिन्होंने दो हजार से तीन हजार तक किराये पर दुकान ले रखी हैं|  गढ़वाल  मंडल मोटर्स की गाडियां अनावश्यक रूप से  उनकी दुकानों के आगे खड़ी कर दी जाती है जिससे ग्राहक को दुकान के अन्दर घुसने में  परेशानी होती है| दुकानदारों का कहना है कि इससे उनके व्यापार में बहुत नुकसान उनको उठाना पड़ता है।हालांकि पुलिस प्रशासन कार्यवाही की बात तो करता है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई  है और हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिलता, बस अड्डा बन जाने के बाबजूद भी वाहन चालक अपनी हठधर्मिता से वाज नही आ रहे और जहाँ तहां गाड़ी खड़ी कर देते है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!