टिहरी गढ़वाल देवप्रयाग विधानसभा के, कीर्ति नगर वन क्षेत्र में एक 8 वर्षिय गुलदार की तड़प तपड कर मौत हो गयी .
मामला जुयालगढ़ गांव का है सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए खेतो की तरफ जा रहे थे तो देखा कि वहां पर एक गुलदार दहाड़े माड़ रहा था गुलदार को देखते ही वहाँ माजूद लोगों की सिट्टी पितटी गुम हो गई और देखते ही देखते वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई । सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुचे लेकिन तब तक गुलदार तड़प तड़प कर दम तोड़ चुका था ।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुलदार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था और वो जोर जोर से दहाड़े मार रहा था, लेकिन कोई भी गुलदार के खौफ से आगे नहीं बढ़ा। कुछ देर बाद गुलदार वही खेतो में शांत हो गया । कीर्ति नगर रेंज डांगचौरा के रेंज ऑफिसर बुद्धि प्रकाश की माने तो किसी अज्ञात वाहन से गुलदार को जोर दार टक्कर मारी गई है जिसके बाद गुलदार घिसटते हुए खेतो की तरफ पहुचा है । उन्होंने बताया कि डाक्टर्स की टीम से गुलदार का पोस्टमार्टम कराया गया है ओर अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,
