उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे लोग, रजिया बेग ने भी थामा आप का दामन

Share Now

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) में लोगों का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों से नाराज चल रहे लोग इन दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रजिया बेग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व अन्य नेताओं की उपस्थिति में रजिया बेग ने आप की सदस्यता ग्रहण की। आप नेताओं ने रजिया बेग का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि रजिया बेग के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस और भाजपा से उनकी गलत नीतियों के चलते मोहभंग हो चुका है इसलिए लोग पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर लोग यहां भी आप से जुड़ रहे हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आम जनता कांग्रेस और भाजपा के झूठे वायदों और लूटखोरी से त्रस्त होकर आम आदमी पार्टी के कार्यों में अपनी आस्था दिखा रही है। पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर चुकी है। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यालय का संचालन शुरु करते हुए जनसमस्याओं के निवारण के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्पलाइन एवं सदस्यता के लिए फोन नंबर जारी कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड के असल विकास एवं शपथ के प्रति कटिबद्धता एवं उनके कार्यों से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिवक्ता रजिया बेग संग कई अधिवक्ताओं ने आप का दामना थामा। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरु कर दी हैं। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश कोरोना की चपेट में हैं लेकिन तब भी प्रदेश में चल रही अव्यवस्थाओं के मद्देनजर आम आदमी पार्टी तीसरे नहीं अपितु एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित होना चाहती है, ताकि लोगों को कांग्रेस और भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाई जा सके। इससे पूर्व भाजपा और कांग्रेस छोड़कर कई लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस मौके पर प्रदीप, जितेंद्र फुलारा, प्रदेश महासचिव विशाल, प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. आर. काला, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अभिषेक बहुगुणा, सुभाष भट्ट, डी. भट्ट, डीके पाल, सतीष शर्मा, सूरज सुयाल, दीपक पांडे, सुनील, मनोज, राजेंद्र गैरोला, अशोक सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!