जन विपिन रावत को गली का गुंडा कहने वाले बन रहे सैनिकों के हितैषीः चौहान

Share Now

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के सैन्य प्रेम को आडंबर कहते हुए कहा कि उसके द्वारा सैनिकों के विरोध को जनता भूली नही है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि सैनिकों के मामले मे कांग्रेस को सफाई देने की जरूरत नही है। उसके चरित्र से देश वाकिफ है। भाजपा के सैन्य हित को लेकर किये गए प्रयासों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिवंगत सीडीएस विपिन रावत को गली का गुंडा कहने कहने वाले आज उपदेशक बने हुए है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक मे सेना से सुबूत माँगने वाले भी कांग्रेसी ही थे। जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज सैनिकों के हित मे देश भी मे कई योजनाएं संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शहीदों के लिए भाजपा सदैव संवेदनशील रही है और उनके परिजनों को सरकार हर मदद मुहैया करा रही है। जबकि इससे पहले कांग्रेसी सरकारों मे सैनिकों की उपेक्षा होती रही। आज बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को सुरक्षा के लिए किसी आदेश की जरूरत नही, बल्कि अब उन्हे फ्री हैंड दिया गया है। चैहान ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मे एसआईटी अपना कार्य बेहतर ढंग से कर रही है और कांग्रेस अनाप शनाप तर्को के जरिये जाँच एजेंसियों के मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है। चैहान ने कहा कि देश भर मे उसका सिमटते आधार की वजह उसका नकारात्मक राजनीति है। दिल्ली एमसीडी और गुजरात मे हाशिये पर भी उसकी यही वजह है। जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो दिल्ली एमसीडी मे भाजपा का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है तो गुजरात मे एकतरफा जीत हासिल हुई। वहीं हिमाचल मे पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा। कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति का परित्याग कर जनसरोकारों के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!