पेट्रोल – डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Share Now

देशभर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में आज देहरादून में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया | पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता आईएसबीटी चौक में एकत्रित हुए जहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले बहुत ही महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया गया था लेकिन सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार इस नारे को भूल गई अगर जल्द बढ़ती महंगाई पर सरकार ने काबू नहीं किया तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होगी

दिनेश अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!