हृदय गति रुकने से गंगोत्री में तीर्थयात्री की मौत

Share Now

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से हर्षिल के पास मौत हो गई। यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी।
रविवार को अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ी। साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 सेवा से मदद मांगी। 108 सेवा के माध्यम से अमृत भाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इसके अलावा गंगोत्री धाम में अब तक सात और यमुनोत्री धाम में 11 तीर्थ यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हो चुकी है। उधर, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चोटिल होने से भी दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!