– भारतीय दूरसंचार निगम बीएसएनल की लचर सेवा से 3 दिनों से धारचूला में सरकारी गैर सरकारी व्यवसाई कार्य ठप।
रिपोर्ट– नदीम परवेज़
धारचूला
धारचूला के बीएसएनल की आए दिन नेटवर्क इंटरनेट लैंडलाइन समस्त लाइने बाधित रहती है सीमांत का यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है इस क्षेत्र में कई बार आपदाएं आ चुकी है संचार के साधन ना होने से सही समय पर सही सूचनाएं शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचती है परंतु फिर भी शासन प्रशासन मौन व्रत धारण किए हैं।
धारचूला के पोस्टल विभाग में कर्मचारी 3 दिन से खाली बैठे हैं दूरस्थ क्षेत्रों की जनता धारचूला आ रही है। और नेटवर्क नहीं है का नारा सुनकर आने जाने का किराया खर्च कर वापस जाने को बाध्य है ।
पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है। मार्च का वित्तीय वर्ष है बैंक के कार्य बाधित हो रहे हैं । टे्जरी बाधित है ।सबसे बड़ी बात है धारचूला प्रशासन मोन व्रत रखें है ।
बीएसएनल के कर्मचारी परिहार से बात करने के उपरांत उन्होंने कहा कि 3 दिन से कहीं ओफसी लाइन कटी थी। जो आज दोपहर 3:00 बजे तक लगभग चालू कर दी जाएगी लगातार बाधित हो रही है लाइन बीएसएनल का यही रोना है कि ओफसी कटी है ।
भारत सरकार का उपक्रम होने से धारचूला के विधायक सांसद या जनप्रतिनिधि की बात भी नहीं सुनते हैं लगता है कि बीएसएनल निरंकुश शासक बना बैठा है।
क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है मनोज नग्नियाल क्षेत्र पंचायत ने BSNL के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है।
