पिथौरागढ़ : कोरोना उपचार में नए पैकेट में पुराने ग्लब्ज – नर्ष के हाथो में हुई एलर्जी हुई तो खुले राज

Share Now

जब सेवा करने का मकसद राजनीती में स्थान हासिल करना हो जाय तो मदद के नाम पर स्वास्थ्य कर्मियों की जान से खिलवाड़ करने में भी गुरेज नहीं करने वाले लोगो से सख्ती से अब निपटा जायेगा | SDM धारचूला ने बिना अनुमति के covid सामग्री बाँटने पर रोक लगा दी है | दरअसल कुछ संस्थाओ द्वारा ख़राब गुणवत्ता के उपकरण और सामग्री वितरित की जा रही है जिसका असर भी देखने को मिलने लगा है |

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में कोविड 19 में उपयोग होने वाली सामग्री में ग्लव्ज और मास्क खराब क्वालिटी के और पहले से उपयोग करे हुऐ मिले हैं, जिससे संक्रमण फेलने का खतरा ओर बढ़ गया है, धारचूला में ग्लब्ज ,मास्क ओर अन्य कई सामान जो अस्पताल में या अन्य जगह पर उपयोग हो रहा है, उसमें यह बड़ी चूक सामने आयी है.

कोविड 19 संक्रमण काल में कुछ लोगों द्वारा सेनिटाइजर ,मास्क ग्लब्ज ओर दवा आदी बांटी जा रही है,सरकारी खरीद में भी उक्त सामान खरीदा जा रहा है, जिसमें उपयोग किये हुए ग्लब्ज ओर अन्य सामान निकलने से कहीं कहीं नर्सों को एलर्जी कि शिकायत आ रही है.

उपजिलाधिकारी धारचूला अनिल कुमार शुक्ला ने इस गंभीर मामले संज्ञान लेते हुए एक आदेश पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी सामान गुणवत्ता विहीन न बांटे, उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना आवश्यक सामग्री बांटी गई तो विधिक कार्यवाही की जाएगी.

उपजिलाधिकारी धारचूला अनिल कुमार शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!