भारतीय सीमा क्षेत्र में बर्फ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
-नदीम परवेज़
धारचूला
उत्तराखंड के धारचूला बार्डर पर मौसम की मार का असर सैनिक गतिविधियो पर पड़ता दिखाई दे रहा है
बीआरओ के द्वारा लगातार धारचूला से गूंजी कालापानी लिपुलेख रोड को एवं अपने कैंपों की बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है ।
संयुक्त रूप से आर्मी के जवान और बीआरओ की मशीनें कार्य कर रही हैं। अत्यधिक मात्रा से उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से यातायात, पानी, एवं अन्य सुविधाएं चरमरा गई थी उनको पुरी तरह से ठीक करने कि कोशिश कि जा रही है।
आर्मी ओर बीआरओ एक दूसरे की मदद कर यातायात बहाल कर रहे हैं।
धारचूला से लिपुलेख मार्ग बहाल हो जाएगा बी आर ओ कमांडेंट एन के शर्मा द्वारा दूरभाष से बताया गया है। कि लगातार बीआरओ बर्फ हटाने का कार्य कर रही है। आज कल में रास्ते खुल जायेंगे ।
