सीमांत पिथौरागढ़ मे दारमा वैली की सडक तीन माह पांच दिन से बन्द पड़ी है आने वाले दस दिनों में सड़क नहीं खोली गयी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को मजबूर होने ।
धरचूला से नदीम परवेज़ की रिपोर्ट
धारचूला में प्रधान संगठन अध्यक्ष पूरन ग्वाल ग्वाल के नेतृत्व में तवाघाट से ढाकर ,दारमा वैली तक रहने वाली जनता के प्रतिनिधि ओर चोदासं वैली के ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से तहसील धारचूला में उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की | गुस्सायी जनता ने अगले दस दिन में सडक मार्ग न खुलने पर धारचूला में बीआरओ के खिलाफ बडा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है | बताते चले कि नब्बे दिनों से सड़क बन्द होने से लोग अपने घरो मे कैद होकर रह गए है बीमारों को इलाज नहीं मिल रहा है जबकि राशन भी नहीं पहुच पा रहा है | गर्भवती महिलाओं के लिये ख़ासी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है । हैलीकॉप्टर सेवा भी समय पर नहीं मिलने से बीमार व्यक्ति मर रहे हे चीन और तिब्बत सीमा से लगे इस क्षेत्र मे सीमा सड़क संगठन के खिलाफ लोगो मे जमकर गुस्सा देखा जा रहा है
ग्राममिनो ने बताया कि आज आपदा के तीन महीनों तक भी सडक मार्ग न खुलना प्रशासन का फेलियर है उन्होने आरोप लगाया कि बीआरओ ,ओर _सी पी डब्ल्यू डी मनमानी पर उतार आयी है डीएम के कहने के बाद भी कोई फर्क दिखाई नहीं दे रहा है
पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिह रोकाया ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है । धरना-प्रदर्शन में सभी गांवों के प्रधान ओर क्षेत्रीय जायका टीम ,वह अन्य दारमा ,चोदासं वैली के लोग शामिल रहे ।
