हरिद्वार, झबरेड़ा में लूट का खुलासा – सह कर्मियों ने ही दिया लूट को अंजाम- तीन गिफ्तार, लाखों की नगदी बरामद

Share Now

हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लुटेरों को लाखों की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज किसान सहकारी समिति के सचिव तलवार सिंह द्वारा थाना झबरेड़ा में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे की नोंक पर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान जब शक होने पर पुलिस ने समिति कर्मी आशु व सन्नी से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथी पंकज को गिरफ्तार कर उसके घर से लूटी गयी लाखों की नगदी बरामद कर ली। आरोपियों ने बताया कि आसू ने पकंज और धर्मेन्द्र को इस लूट की योजना में शामिल करते हुए कहा था कि जब वह सोमवार को समिति का पैसा बैंक जमा कराने जायेगें तो उन्हे लूट लिया जाये। बहरहाल पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए 22 लाख से अधिक नगदी बरामद कर ली है। आरोपियों का साथी धर्मेेन्द्र फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!