पीएम मोदी ने दिया होम वर्क – 15 सितंबर तक सभी 70 विधानसभाओं में दौड़ लगाएंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता

Share Now

देहरादून, भाजपा द्वारा आगामी 2022 चुनाव के मध्य नजर 1 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय जी प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, श्री राजेन्द्र भंडारी, श्री सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्री मयंक गुप्ता, श्री सुरेश जोशी, श्री गजराज बिष्ट, श्री अनिल ग़ोयल अलग अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के हवाले से प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे । इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक , शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी , मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष , महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष , मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्ययक्षों ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!