दिनेशपुर- covid कर्फ्यू के दौरान पुलिस का चेकिंग अभियान – थैले में मिले दो दुर्लभ कछुवे

Share Now

दिनेशपुर

मुखबिर के सूचना पर  पुलिस ने छापेमारी कर दो कछुआ  तस्करो  को गिरफ्तार जेल भेज दिया  l

कोरोना कर्फ्यू में तस्करों और अवैध कारोबार करने वालो के भी बुरे दिन आ गए है | आम तौर पर भीड़ भाड़ में खुद को छुपा कर तस्करी करने वाले खली सडक पर असस्नी से पकड में आ जा रहे है |

उधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी से दो संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति रामबाग रोड में रात को घूम रहे थे | पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश किया लेकिन दोनों ने  भागने का प्रयास किया | पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया  और दोनों आरोपी के तलासी ली तो उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए मिले | काफी लंबे समय से दोनों आरोपी दिनेशपुर क्षेत्र में कछुवो  की तस्करी कर रहे थे|  उनके थैले में दो जिंदा कछुए मिले | तत्काल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने वन विभाग को सूचना देकर वन पकड़े गए कछुए को सौंप कर क़ानूनी कार्यवाही सुरु की

 अशोक कुमार थाना अध्यक्ष दिनेशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!