हल्द्वानी: हल्द्वानी में गौला बैराज में डूबने से पुलिस चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आम लोगो को वक्त जरूरत के समय बचाने वाले पुलिस के जवान खुद ही आपदा ग्रस्त हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम चौकी इंचार्ज अमरपाल सिपाही के साथ गौला बैराज में गए थे। मौके पर वे लोगो को अनवस्यक भीड़ नहीं करने के लिए निर्देश दे रहा थे तभी एक युवक बैराज मे डूबने लगा जिसको बचाने के लिए कांस्टेबल के साथ एसआई भी पनि मे कूद पड़े । डूबने वाले युवक को बचा लिया गया जबकि एसआई खुद भँवर मे फंस गए इस बीच पुलिस के दोनों लोग दोनों डूबने लगे। सिपाही को गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन चौकी इंचार्ज तब तक दम तोड़ चुके थे। वहां मौजूद पुलिस विभाग के कर्मचारी और गोताखोर चौकी इंचार्ज को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिली है कि मृतक चौकी इंचार्ज अमरपाल काशीपुर के रहने वाले हैं। डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस खबर से पुलिस महकमे में शौक की लहर है।
