वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा एक सप्ताह में करे पुलिसः धामी

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश देतेे हुए कहा कि वह भण्डारी बाग क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा एक सप्ताह में करे। उन्होने कहा कि यदि पुलिस हत्या का खुलासा एक सप्ताह में नहीं कर पायी तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी।
बता दें कि बीते शुुक्रवार रात को भंडारी बाग क्षेत्र के घर में अकेले रह रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश धवन की बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वहंा बदमाशों द्वारा लूटपाट भी की गयी थी। राजधानी देहरादून में बदमाशों द्वारा वृद्ध महिला की हत्या किये जाने के बाद पुलिस कार्यप्रणाली और शांति व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े होने लग गए थे।
ऐसे में आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सीएम धामी ने सख्त लहजे में यह बात कही कि अगर बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस एक सप्ताह में नहीं कर पाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी। वहीं हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी इस मामले में खाली हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!