नही चला कॉमन मिनिमम प्रोग्राम – जंगल राज के लिए पौडी में भिड़े दो दिग्गज -एक की मौत दूसरा गंभीर घायल।

Share Now

बेकिंग न्यूज़

सूबे की राजधानी में ही नही जंगल मे भी बर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जंगल की लड़ाई और राजनीति की लड़ाई मे इतना फर्क तो दिखता हैं, एक मे समर्थक मारे जाते है जबकि दूसरे में खुद दावेदार ।

पौडी के जंगल पर कब्जे को लेकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की राजनीति से दूर जंगल के कानून की तर्ज पर

दो गुलदारों के सत्ता के आपसी संघर्ष में एक कि मौत हो गयी जबकि दूसरा दावेदार गंभीर घायल हो गया जिसे डॉक्टर्स की टीम ने उपचार दे दिया है।

जल्द ही उपचार के बाद इसे जंगल की सत्ता सौंप दी जाएगी, जंगल का यही कानून है इसे किसी टीम ने मिलकर नही लिखा जिस पर कोई टिप्पणी की जा सके, यह तो स्वप्रेरित है जिसे फॉलो तो हर हाल में करना ही है

जो हम इंसानों के लिए किसी प्रेरक प्रसंग से कम नही है।

भगवान सिंह पौड़ी

जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के अमेली गांव में दो गुलदारों की आपसी भिडंत होने पर एक गुलदार की मौत हो गयी जबकि एक गुलदार इसी आपसी भिंडत गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल और मृत गुलदार को वन विभाग की पौड़ी रेंज लायी है जहां घायल गुलदार का उपचार डाक्टरर्स की टीम कर रही है जबकि मृत गुलदार का कल पोस्टमार्टम किया जायेगा वन विभाग ने बताया कि दोनों गुलदारों की उम्र 4 से 5 साल है , दोनो में आपसी भिडंत को वन विभाग ने प्रथम दृष्टिया मुख्य वजह बतायी है जबकि असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सपष्ट होने की बात वन विभाग ने की है ।

डीएफओ पौड़ी ने बताया कि घायल गुलदार को ट्रीटमैंट दिया जा रहा है और इसे उपचार के लिये अब रैस्क्यू सैंटर भेजा जायेगा जिसकी प्रमीशन भी उच्च अधिकारियो से उन्हे मिल गयी है रैस्क्यू सैंटर में ही गुलदार की देखरेख और पूरा उपचार हो पायेगा।

error: Content is protected !!