प्रतापनगर ।
हत्या और दहेज के मामले में पति सास-ससुर गिरफ्तार ।
मामला लंबगांव थाने का है जहां 14 जून को भेलुन्ता गांव में विवाहिता सविता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी मामले में मायके पक्ष से मृतका के पिता अंबिका प्रसाद रतूड़ी ने मामले को संदिग्ध मानते हुए लमगांव थाने में तहरीर दी और पोस्टमार्टम करवाने की मांग की इसके बाद मृतका को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी भेज दिया गया 17 तारीख को मृतका के पिता ने लमगांव थाने में एफ आई आर दर्ज करवा कर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद मामले की जांच कर रहे CO टिहरी धनसिंह तोमर जी ने SO विनोद राणा के साथ स्वयं घटना स्थल जाकर तहकीकात कर मृतका के पति राजीव जोशी सास विमला देवी और ससुर दिलमणि जोशी के खिलाफ धारा 304 बी 498 भा0द0वि0एवम 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आज 20 जून को तीनों को गिरफ्तार कर नई टिहरी न्यायालय में उपस्थित करवाया ।
