ईद पर मांगी मुल्क और सूबे को कोरोना से मुक्ति की दुआ

Share Now

देहरादून। देहरादून में ईद का त्यौहार बेहद ही सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने इस बार ईद की नमाज अपने-अपने घरों में ही अता की। वहीं ईदगाह और मस्जिदों में दो-चार-छह लोगों की मौजूदगी में रस्मी तौर पर ही अता की गयी। ईद की नमाज के बाद लोगों ने कहा कि उन्होने अल्लाह से दुआ मांगी है कि वह मुल्क व हमारे सूबे को इस कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाये। इस साल हर साल की तरह न तो ईद के मुबारक मौके पर बाजारों में चहल पहल दिखी और न ईदगाहों और मस्जिदों में। कोरोना के संभावी खतरे के मद्देनजर पहले ही शासन-प्रशासन ने अपील की थी कि वह इस बार ईद का त्यौहार सादगी से मनायें तथा घरों में रहकर ही नमाज अता करें। शहर काजी ने लोगों से अपील की थी कि जान की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। यही कारण है कि आज राजधानी स्थित ईदगाह और अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज की रस्म अदायगी भर की गयी। जबकि हर साल सैकड़ों व हजारों की तादात में लोग नमाज के लिए ईदगाह पहुंचते थे। नैनीताल से प्राप्त समाचारों के अनुसार आज ईद पर यहंा जामा मस्जिद में सिर्फ चार लोगों ने नमाज अता की। वहीं रामनगर में भी ईदगाह में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अता की। रूड़की, हरिद्वार व भगवानपुर में ईद का त्यौहार बेहद सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस ने भी पूरी चैकसी रखी हुई थी।

error: Content is protected !!