प्रेमधाम की सेविकाओं को किया सम्मानित, वृद्ध महिलाओं को बांटी मिठाई

Share Now

देहरादून। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस देहरादून की अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में ‘‘प्रेमधाम’’ हाउस न0 25, कर्जन रोड देहरादून कार्यरत सेविकाओं को सम्मानित किया तथा वहाॅ पर निवास कर रही बुजुर्ग महिलाओं को मिष्ठान वितरित कर महिला दिवस मनाया तथा उनको सम्मानित भी किया गया। श्रीमती रमन ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, एक महिला में त्याग,प्रेम और स्नेह के भाव देखने को मिलते हैं। हम ऐसी कुछ भारतीय महिलाओं जिसमें स्व0 इन्दिरा गाॅधी, सोनिया गाॅधी की बात करेगें जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की प्रेरणादायक महिलाओं में इनका नाम शामिल हुआ।
यह महिलाएं समाज में बदलाव लाई और अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी। इन आयरन लेडीज ने समाज को दिखाया कि दुनिया में ऐसा कुछ भी नही जो वह नही कर सकती। इन महिलाओं ने यह दिखाया कि इनके पास इतनी शक्ति है कि वह रास्ते में आने वाली अडचनों से भी नही डरती है। हमें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। श्रीमती रमन ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं आगे बढ कर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट होकर काम कर रही तो महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिषत आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गृहणी से लेकर, कामकाजी महिला, खेल जगत आदि, हर तरह से समाज को अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।  श्रीमती रमन ने अपनी बात को विराम देते हुए कहा कि – ‘‘मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोषन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी’’। जिन महिलाओं को आज सम्मानित किया गया उनमें, कार्यालय अधीक्षक नन अंजलि, रामकली, प्रेमवती, लक्ष्मी, फूलमती, पिंकी, भारती, राखी, वंशी आदि।
कार्यक्रम में सम्मलितः- डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, नजमा खान, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पार्षद मीना बिष्ट, प्रवीन त्यागी, अनुराधा तिवाडी, गायत्री चैहान, रेखा डिंगरा, राजेन्द्र बिष्ट, पुष्पा पंवार आदि सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!