जेल से फरार कैदी – पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर मांगा सहयोग

Share Now

चमोली गोपेश्वर मुख्यालय

चमोली गोपेश्वर

चमोली मे पुलिस दांत से छूते निवाले को ओंठो से पकड़ने की जुगत मे लगी है | जेल से फरार कैदियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग मांगा है
पिछले सप्ताह जिला कारागार पुरसाडी से दो कैदी फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने लगातार सर्च अभियान शुरू किया और ग्रामीणों की मदद से एक कैदी को गिरफ्तार कर पाए वही दूसरा कैदी जो कि आजीवन कारावास की सजा काट रहा था वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसको लेकर पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थाना चमोली में आहूत की। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई की कि उन्हें नवीन जो कि आजीवन कारावास काट रहा है, उस की कहीं पर भी पहचान मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत करा कर उसके अपराधी पकड़वाने में मदद करें

आशीष भारद्वाज पुलिस उपाधीक्षक चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!