मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जीन्स वाले बयान पर सियासत गरमा गयी है। सीएम के बयान को मुद्दा बनाते हुए
आक्रोशित कांग्रेसी सचिवालय का घेराव करने पहुँचे।
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव किया।
सचिवालय से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोक झोंक हुई
