हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने 11 अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा अधिनियम में कार्यवाही की है। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर पुलिस ऑपरेशन क्रेक डॉउन अभियान चला रही है। इसके तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक की बिक्री, चोरी व अवैध जुआ, सट्टा और वाहन चोरी आदि की घटनाओं को कारित कर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-3ध्4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही की है। इन अपराधियों में शिवम निवासी बाल्मीकि बस्ती जवाहरनगर, सैफ अली हथौड़ा निवासी गफूरबस्ती, फरजन्द निवासी गौजाजाली उत्तर, आमिर हुसैन निवासी इन्द्रानगर छोटी लाइन, करन निवासी जवाहरनगर, वसीम अहमद निवासी उजाला नगर, मुकेश कश्यप निवासी चैधरी कॉलौनी, गौजाजाली, राहुल बाल्मीकि निवासी गांधीनगर, मौहम्मद खालिद निवासी इन्द्रानगर और अजीम गफूर बस्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की है।
ि काठगोदाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार मौ. अफसर उर्फ मल्लू निवासी लाईन नं 1बनभूलपुरा हाल निवासी बागजाला पजाया गौलापार, गणेश बिष्ट निवासी ग्राम लदफौड़ा पदमपुरी तहसील धारी नैनीताल हाल पता निकट कुमाऊँ कालोनी दमुवाढूंगा और हृदयेश कुमार निवासी चैफला चैराहा वार्ड नं-37 दमुवाढूँगा की परेड कराई गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।
