वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल श्रीमती तृप्ती भट्ट, द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र के गणमाननीय व्यक्तियो,सीएलजी मेम्बर, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समाज सेवको एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सम्वाद मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री रोशन रतूडी व विभिन्न जन प्रतिनिधियो द्वारा थाना मुनिकीरेती क्षेत्र मे युवाओ मे बढ रही नशे की प्रवृति के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने तथा तपोवन/ढालवाला क्षेत्र मे लगने वाले जाम से निजात दिलाने, किरायेदारो का सत्यापन करने, योग सेंटर में कार्य करने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराना, वाहनों हेतु पार्किग की व्यवस्था करना, क्षेत्रान्तर्गत हो रहे वाहन चालान का स्थान निर्धारित करना ,थाना पर आने वाले प्रत्येक पीडित की बात का ध्यान पूर्वक सुनना व उसकी मदद करना आदि संवेदनशील समस्यों के विषय मे SSP को अवगत कराया गया।
SSP श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में उठायी गयी समस्याओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और यह भी बताया कि जनपद मे वर्तमान मे नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमे नशे के कारोबारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे स्थान जो सार्वजनिक स्थानों से दुर है जहा पर शराब पीना / नशा किया जाता है उन स्थानों पर स्ट्रीट लाईट लगाई जाये। साथ ही अवैधानिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्राप्त सूचना गुप्त रखने के लिये SSP ने अपना व्यक्तिगत नम्बर भी साझा किया ओर साथ ही जन सहयोग का आवाहन करते हुए भविष्य मे इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता ओर पुलिस के मध्य ओर बेहतर समन्वय स्थापित करने का आश्वासन देते हुए महिलाओ के प्रति अपराध एवं घरेलू हिंसा के अपराधो के विरूद्ध ओर अधिक संवेदनशील होने की अपील करते हुए जनता का धन्यवाद किया गया।
SSP महोदया द्वारा समस्त उपस्थित व्यक्तियो द्वारा बतायी गयी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओ/बच्चो की सुरक्षा, सहायता, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता की श्रेणी मे रहेंगे, साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु जनता से सहयोग देने एवं वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी ।
-