जिला कार्यालय के साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई प्रारम्भ हुई

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु आज जिला कार्यालय के साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई आज से प्रारम्भ कर दी गई है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह में सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक  आयोजित किया जायेगा। कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जारी आदेश का पालन करवाने हेतु एक दिन पूर्व किये गये पंजीकरण के उपरान्त मात्र  25 व्यक्तियों को जनसुनवाई में आमंत्रित किया जा रहा है।    वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 217 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 117 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 215 व्यक्ति गये।विज्ञप्ति जारी किये जाने तक रेल सेवा के माध्यम से महाराष्ट्र से लालकुआं नैनीताल तथा लालकुआं से 8 बसों के माध्यम से देहरादून आये 287 प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त उनके गंतव्यों स्थलों तक भेजा गया, जिनमें जनपद टिहरी के 149, रूद्रप्रयाग के 52, हरिद्वार के 1, पौड़ी के 24, उत्तरकाशी के 18, चमोली के 24 व्यक्तियों को उनके गृह जनपदों हेतु भेजा गया तथा जनपद देहरादून के 19 व्यक्तियों को जनपद में बनाये गये क्वारेंटीन सेन्टर  हेतु भेजा गया। इसी प्रकार पूर्व में क्वारेंटीन सेन्टर देहरादून में ठहराये गये  7 व्यक्तियों को क्वारेंटीन अवधि पूर्ण करने के उपरान्त 1 बस के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!