आप कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन

Share Now

देहरादून। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने बताया कि बीते दिन बीजेपी महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।
उन्होंने आगे कहां की इस संकीर्ण मानसिकता से पता चलता है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोडसे की नीतियों पर चल रहे हैं जिन्हें कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अगर आगे भी इसी तरह के कृत्य बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाते हैं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस मानसिकता से निपटने के लिए अपने प्रदेश कार्यालय का ऐसे ही शुद्धिकरण करते रहेंगे। इस मौके पर आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ओमेंद्र बिष्ट, योगेंद्र चौहान ,मनोज चौधरी, जयेंद्र कश्यप, आरती राणा, आकाश गॉड, राहुल भट्ट रेनू कटारिया, विशाल शर्मा ,लविश अरोड़ा अभिषेक और अर्चित कुकरेती मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!