“प्यार की बाता…” जौनसारी-गीत की परिकल्पना और निर्देशन सुरक्षा रावत

Share Now

जौनसारी गीत “प्यार की बाता…..”


“प्यार की बाता..” का प्रोमो जारी किया गया| जौनसार के बिसोई, नागथात और लखवाड़ गांव के आसपास, महासू मंदिर और खूबसूरत वादियों में इसका फिल्मांकन किया गया है|

यह गीत प्रमिला जोशी ने लिखा है और उनके साथ गाया है, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल ने| गढ़वाली- कुमाऊंनी गीतों में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने से चर्चित लोक गायक किशन महिपाल ने प्रमिला जोशी के साथ पहली बार कोई जौनसारी गीत गाया है| उनके गाए हुए चर्चित गीतों में.. हे रुड़ी मिजाजी रूड़ी, हो जिया,ओ भाना रंगीली भाना, समान्या बौजी,रानीखेत राम ढोल, किंगरी का झाला घुघूती, फ्योंलाड़िया त्वे देखिक,सोबनी बाना,घाघरा,आकाश को तारा…आदि शामिल हैं|

प्यार की महत्ता और सच्चे प्यार की बात करते इस युगल-गीत को ईशान डोभाल ने अपने संगीत से संवारा है, जो नयापन लिए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ता है| रिदम में सुभाष पाण्डे का उत्कृष्ट कार्य है| युवा कलाकार राहुल भट्ट और रुचि रावत का अभिनय भी स्वाभाविक और प्रशंसनीय है| संगीत संयोजन, छायांकन और संपादन किशन महिपाल ने स्वयं बखूबी निभाया है| कैमरा सहायक और विशेष सहयोग दीपक शर्मा एवं शर्मानंद बिजल्वान का है|

प्रमिला जोशी ने सैकड़ों जौनसारी एवं हिंदी गीतों-भजनों की रचना की है| छोटी उम्र से ही गीत लिखना गाना शुरू कर 13 वर्ष की उम्र में पहली जौनसारी-गीत रिकॉर्डिंग 1993 में की थी|

प्यार की बाता…” जौनसारी-गीत की परिकल्पना और निर्देशन सुरक्षा रावत का है| इससे पहले जय महासू देवा, प्यार के साथी, मेरी टीरि, टिकुलिया मामा, हे रहिये, जमुना किनारे, जलसा, खुदेणी ना रई, जय मां यमुना आदि अनेक वीडियो एलबम के छायांकन और निर्देशन से इन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है| श्री रावत के निर्देशन में लंबे समय के बाद प्रमिला जोशी और किशन महिपाल के स्वरों से सजा “प्यार की बाता…” पूरा गीत जल्दी ही हमारे बीच होगा, हमें इंतजा़र रहेगा…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!