अंतिम रविवार को राष्ट्र गान अनिवार्य-राहुल गांधी

Share Now
कांग्रेश सेवा दल को आर एसएस के समकक्ष खड़ा कर पार्टी में जान फूंकने का राहुल का मंत्र।

राष्ट्र गान होगा अनिवार्य।

महीने के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर होगा राष्ट्र गान।
कांग्रेश सेवा दल को राहुल का फरमान।
गिरीश गैरोला।
प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल भाजपा पर गहरा अध्ययन करने के बाद पार्टी में नई जान फूंक कर राष्ट्रीय फलक पर लाने की कवायद में कांग्रेश पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेश सेवा दल पर फोकस करते हुए नए सददय जोड़ने की सलाह दी है ।इसके साथ ही  हर महीने के अंतिम रविवार को रास्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान जन गण मन गाना अनिवार्य कर दिया है।
दरअसल रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तर्ज पर राहुल सेवा दल को उभारना चाहते है और इसी अनुरूप सेवा दल की ड्रेस में भी परिवर्तन किया गया है।
इसी कड़ी में कांग्रेश सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बैठक कर  ब्लॉक और बूथ स्तर पर लोगो को सेवा दल से जोड़ने के निर्देश दिए।
फरमान मिलने के बाद  उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भी सेवा दल के जिला मुख्य संयोजक महाजन चौहान ने बैठक कर सेवा दल की सदस्यता बढ़ाने के आह्वान किया।
error: Content is protected !!