रायपुर : पानी के टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Share Now

थाना रायपुर अंतर्गत मालदेवता रोड पर झरने के पास एक पानी के टैंकर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी , दुर्घटना मे विहारी साइकिल सवार की मौत हो गई

रविवार को चौकी मालदेवता थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि मालदेवता रोड पर झरने के पास एक पानी के टैंकर चालक द्वारा साइकिल चालक को टक्कर मार दी है मौके पर तत्काल चौकी मालदेवता से पुलिस फोर्स पहुंचा। जहां पर साइकिल चालक को तत्काल सीएचसी रायपुर पर ले जाया गया जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक के शव को कोरनेशन अस्पताल में मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है पानी के टैंकर को चौकी मालदेवता पर सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा किया गया है मृतक के परिजनों से संपर्क कर दुर्घटना की सूचना दी गई
मृतक देहरादून में लेबर का कार्य करता था घटना के संबंध में तहरीर आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी मृतक के परिजनों के आने पर पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी

नाम पता मृतक
आनंद सादा पुत्र मंतून सादा निवासी कंदाहा वार्ड नंबर 7 थाना माहिती जिला सहरसा बिहार उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!