उत्तराखंड विधान सभा चुनाव मे इतिहास दोहराएंगे राजा दुष्यंत – बढ्ने लगी सीएम त्रिवेन्द्र के सलाहकारो की लिस्ट

Share Now

– देहरादून


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक उत्तराखंड में चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंभ नगरी हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां तमाम साधु-संतों और शंकराचार्य से मुलाकात कर कुंभ मेले को लेकर वह चर्चा करेंगे। जबकि 5 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन देहरादून में होगा। देहरादून में 3 दिन तक रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि इन 3 दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री और तमाम मंत्रियों के साथ भी कुंभ मेले और चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार करेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड के नए प्रभारी बने दुष्यंत कुमार गौतम ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने सरकार और संगठन के सामंजस्य को लेकर अपनी संतुष्टि जताई। कहा कि उत्तराखंड में सरकार और संगठन बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन और सरकार से ही महाकुंभ और चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!