थाना राजपुर अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ आपत्तीजनक फोटो खींच कर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है । इंस्टाग्राम पर युवती की फेक आईडी बनाकर उसमे आपत्तीजनक फोटो लगाने के बाद पीड़ित की तहरीर पर देहारादून पुलिस ने जम्मू कठुवा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने जम्मू कश्मीर के अति संवेदनशील क्षेत्र से पोक्सो ऐक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
26 अक्टूबर 21 को सहस्त्रधारा रोड देहरादून निवासी आवेदक ने थाना राजपुर पर आकर एक लिखित तहरीर दी जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके भाई की पुत्री जो की कक्षा 09 में अध्ययनरत है उसकी एक व्यक्ति से जान पहचान हो गयी थी जिसके द्वारा अपना नाम सुजीत पुत्र जुबेर सिंह नि0 जम्मू कश्मीर बताया गया, उक्त व्यक्ति द्वारा मेरी भतीजी की नाबालिग आयु का लाभ उठा उसे झांसा दे अपने जाल में फंसाकर उसकी कुछ निजी आपत्तिजनक फोटो खिच ली गयी तथा बाद में मेरी भतीजी को ज्ञात हुआ कि सुजित चौहान एक संदिग्ध प्रकृति व खराब चरित्र का व्यक्ति है । मेरी भतीजी ने सुजीत चौहान से सम्बन्ध समाप्त कर दिया तो वह मेरी भाभी और मेरी भतीजी को फोन करके तंग व परेशान करने लगा, मेरी भतीजी ने उसे ब्लॉक कर दिया तो सुजित ने मेरी भतीजी की एक फेक आईडी इन्सटाग्राम पर बनाई जिसकी प्रोफाईल पिक्चर में आप्तिजनक फोटो लगायी है । विरोध करने पर सुजीत चौहान मेरी भतीजी को धमकाता है, कि उससे सम्पर्क समाप्त करने पर वह मेरी भतीजी व अपने सम्बन्ध व आपतिजनक फोटोग्राफ जग जाहिर कर उसे व सम्पूर्ण परिवार को किसी को भी मुह दिखाने लायक नही छोडेगा । मेरा परिवार सुजीत चौहान की सभी हरकतों को लोक-लज्जा के भय से सहन करता रहा था । सुजीत चौहान को शिकायत करने की चेतावनी देने पर वह मरी भतीजी की सभी बातें हमारे रिस्तेदारों व मित्रों से इन्सटाग्राम के माध्यम से साझा करने की धमकी देता है । सुजीत चौहान के कृत्यों से सम्पूर्ण परिवार अत्यधिक पीडा व उवसाद मे है वह कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है ।
आवेदक द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 218/2021 धारा 354, 384 भादवि0 66डी आईटी एक्ट व 11/12 पोक्सो एक्ट में अभियोंग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह द्वारा सम्बन्धित विवेचक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस क्रम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के फोन नं0 की लोकेशन के आधार पर राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 13/03/2022 को जम्मू कश्मीर हेतु रवाना हुए जहाँ सवेंदनशील इलाके कठुआ में अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के पते उपरोक्त पर दबिश दी गयी । अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला जिसेबगिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना राजपुर देहरादून पर लाया गया । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा
