थाना राजपुर जनपद देहरादून पुलिस द्वारा कोचर कालोनी राजपुर क्षेत्र मे हुयी चोरी की घटना में लिप्त नौकरानी तथा उसके पुरुष मित्र को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।
सुयश अग्रवाल पुत्र श्री प्रवीण अग्रवाल नि0 163/1/3ए कोचर कालोनी राजपुर देहरादून ने थाना राजपुर पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि दिनांक 07-03-2022 उनके द्वारा अपनी महंगी घड़ी पहनने हेतु ढूंढी गयी तो नही मिली तथा घर का काफी सामान व नौकरो को पेमेंट देने हेतु घर में रखे 02 लाख रुपये भी गायब मिले । आवेदक द्वारा उक्त सामान के गायब होने में अपनी घरेलू नौकरानी पर शक जताया गया तथा बताया कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी पूनम पत्नी विजय कुमार नि0 सब्जीमण्डी निरंजनपुर देहरादून द्वारा नगदी व कीमती चांदी का सामान चोरी किया गया है । आवेदक द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर आदेशानुसार थानाध्यक्ष के थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 73/2022 धारा 381 भादवि0 पंजीकृत किया गया । राजपुर क्षेत्र में हुयी उक्त चोरी की घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित करते हुए आज दिनांक 08/03/2022 को आवेदक की घरेलू नौकरानी पूनम उपरोक्त तथा उसके पुरुष मित्र को आवेदक सुयश अग्रवाल उपरोक्त के घर चोरी किये गये माल के साथ सब्जीमंडी निरंजनपुर से गिरफ्तार किया गया ।
नाम-पता अभियुक्त :-
1- पूनम पत्नी विजय कुमार निवासी सब्जीमंडी निरजंपुर देहरादून मूल पता कविता पैलेस CCS स्कूल के पास लोनी गाजियाबाद उ0प्र0
2- आकाश चन्द्र पुत्र मदन लाल नि0 रामपुर दोराहा थाना मुढ़ापांडे जिला मुरादाबाद उ0प्र0
बरामद माल – 01 लाख 80 हजार नगद, एक कटोरी भूरी धातु, एक दीयानुमा कटोरी भूरी धातु , गिलास भूरी धातु
