राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी रविवार को अपने पैतृक गांव पौड़ी के नकोट पहुंचे. गांव पहुंचने पर स्थानीय विधायक मुकेश कोली के साथ ही ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. बलूनी इगास पर्व मनाने के लिए अपने गांव पहुंचे हैं. वे पिछले लगातार तीन सालों से इगास का पर्व अपने गांव में ही मना रहे हैं.
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने गांव नकोट पहुंचकर सबसे पहले पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे अपने गांव के ग्रामीणों से भी मिले. इस बीच प्रदेश के राज्यसभा सांसद के तौर पर अपने गांव के बेटे को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी बहुत खुश नजर आए. ग्रामीणों ने भी बलूनी का भव्य स्वागत किया और रात में इगास पर्व मनाने की पूरी तैयारी की.मीडिया से बात करते हुए सांसद बलूनी ने कहा कि पारंपरिक इगास को व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को भव्य रूप दिया जाना चाहिए. सालभर में अपने तीज-त्योहारों में गांव मे आकर मनाने से गांवों की खुशहाली बढ़ेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इगास के साथ अन्य त्योहार पर अपने गांव में आएं और अपनी सांस्कृति से जुड़ें
