खटीमा के रंदीप पोखरिया बने विहिप के उत्तराखंड सह प्रांत मंत्री

Share Now

खटीमा। उत्तराखंड के विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले खटीमा निवासी रंदीप भाई पोखरिया को एक बार फिर प्रमुख जिम्मेदारी से नवाजा है। रंदीप पोखरिया को विश्व हिंदू परिषद का सह प्रांत मंत्री उत्तराखंड बनाया गया है। उत्तराखंड का सह प्रांत मंत्री बनने पर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की बधाई मिल रही है।
बता दें कि, रंदीप भाई पोखरिया अपने छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। जिसके बाद उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा के चलते बजरंग दल और विहिप के विभिन्न पदों पर रहकर हिंदुत्व विचारधारा के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम किया। वहीं अब वह वर्तमान में बजरंग दल के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख व्रज प्रांत की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रंदीप भाई पोखरिया उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के निवासी हैं। रंदीप ओजस्वी वक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक मुद्दों को लेकर भी सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। विहिप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही प्रदेश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!