रंजना काला उत्तराखंड की प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त

Share Now

देहरादून। भारतीय वन सेवा उत्तराखंड संवर्ग-बैच 1985 की रंजना काला को प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला को नियमित चयनोपरांत प्रमुख वन संरक्षक सर्वोच्च वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स के स्तर-17 रुपये 2,25,000) श्रेणी में प्रोन्नति करते हुए प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के पद पर तैनात किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा प्रमुख वन संरक्षक जयराज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रंजना काला का कार्यकाल महज दो माह का होगा। उनका रिटायरमेंट प्रमोशन के ठीक दो माह बाद है। रंजना काला अब तक पीसीसीएफ (वन्यजीव) का जिम्मा संभाल रहीं थीं।  प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वे एक नवंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगी। रंजना काला इस पद तक पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले वीना शेखरी प्रदेश की पहली महिला हॉफ बनी थीं। बृहस्पतिवार को वन मंत्री हरक सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत भी हुई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस पद तक पहुंचने वाली महिला वन अधिकारियों में रंजना काला का देश में तीसरा नंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!