भाजपा शासित प्रदेशों में बढ़ रहीं बलात्कार की घटनायेंः ज्योति रौतेला

Share Now

देहरादून। विगत दिवस रुड़की सिविल थाना क्षेत्रान्तर्गत में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची एवं उसकी माँ के साथ हुई गैंगरेप की घटना देव भूमि को शर्मसार करने वाली घटना है। रुड़की सिविल हस्पताल में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा महिलाओं के साथ बच्चियों के साथ इस तरह की हो रही घटनाएं देव भूमि को शर्मसार करने का काम करती हैं। उन्होंने मांग कर कहा की दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री विगत दिवस रुड़की में ही थे लेकिन उन्होंने पीड़ितों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। उन्होंनें वहशी दरिंदों के विरूद्ध समुचित धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्रवाही करनें की भी मांग की तथा कार्रवाही ना किये जानें पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!