राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान, 72 यूनिट रक्त किया दान

Share Now

देहरादून। कोविड-19 वायरस के संक्रमण से दुनिया में लोग दहशत में हैं, जिसके कारण अब लोग रक्तदान करने से भी बचने लगे हैं, जिसके कारण ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी होने लगी है। इसका सबसे अधिक असर उन रोगियों पर पड़ रहा है, जिन्हें रक्त की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस विकट परिस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मदद के लिए आगे आये।
रविवार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून महानगर के स्वयंसेवकों ने रक्तदान शिविर आयोजित कर 72 यूनिट रक्त दान किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ श्री विजय जुनेजा निदेशक, विश्व संवाद केन्द्र देहरादून ने किया। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फिजिंकल डिस्टेन्सिग का पूर ख्याल रखा गया। कोरोना संक्रमण के कारण नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोग रक्तदान नहीं कर पा रहे है, जिसे हीमोफिलया एवं थैलेसीमिया के रोगियों समेत तमाम जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। संघ के स्वयंसेवकों की इस पहल से लोग भी इस दहशत के दौर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित होंगे।
रक्तदान करने वालों में महानगर प्रचारक विजय, महानगर कार्यवाह विशाल जिंदल, महानगर सायं कार्यवाह सत्येंद्र सिंह, केदारनगर के नगर कार्यवाह देवेंद्र डोभाल, विवेकानंद नगर के नगर कार्यवाह विष्णु आनंद, बद्रीनगर के नगर कार्यवाह अखण्ड प्रताप, रोहित मौर्य, मनोज ठाकुर, कुलदीप पंत, शुभम बंसल, तरुण जैन, विश्वनाथ बुड़ाकोट, विशाल राणा, नीरज रतूड़ी एवं सूरज सिंह आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!