कार्यालयों का नियमित सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहाः डीएम

Share Now


देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद अंतर्गत कोविड-19 के संक्रमण को रोकने तथा बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों में सभी कर्मचारियों हेतु मानक संचालन प्रक्रिया सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कार्यालयों का निर्देशानुसार नियमित सैनिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है।   

         वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 193 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 168 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 130 व्यक्ति पहुंचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 227 तथा काठगोदाम के लिए 331 व्यक्ति गये। आज देहरादून से बिहार (सीतामणी) के 122 प्रवासियों को तीन बसों के माध्यम से भेजा गया।             जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 24 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर विह कालोनी, भगत सिंह कालोनी, जाखन, इंदिरा नगर कालोनी, वसंत विहार, डालानवाला एम.डी.डी.ए, किशनपुर, लाड़पुर, करनपुर, जोगीवाला, मोहिनी रोड़, विजय पार्क, टर्नर रोड़, अपर सार्थी विहार, चंद्रलोक कालोनी, चंद्रबनी, सहस्त्रधारा रोड़, कैनाल रोउघ्, नालापानी में 167.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर 420 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, जिसमें थाना सहसपुर में 400, थाना डोईवाला में 20 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित किये गये।जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 20 ली0, भरत विहार लेन न0 4 में 20 ली0, सोलंकी मौहल्ला में 15 ली0, भागीरथी पुरम में 10 ली0, रेलवे कालोनी मे 10 ली0 घ्गीता नगर गली न.01 में 15 ली0, आवास विकास कालोनी में 15 ली0, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंगर्त मोहनी रोड़ में 20 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, चमनविहार में 10 ली0, वंसत विहार कालोनी में 15 ली0, कंलिगा कालोनी में 15 ली0 और पूर्वी पटेल नगर में 15 ली0, खुड़बुड़ा में 10 ली0, राम विहार बल्लपुर में 10 ली0, सहित कुल  210 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 185 निराश्रित पशुओं जिसमें, 170 गौवंश एवं 15 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। अभी तक जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 1333 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 18473 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!